34 C
Ranchi
Sunday, May 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबोधकांत सहाय से की मुलाकात

खलारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबोधकांत सहाय से की मुलाकात

खलारी खलारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष साबीर अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को पुर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से उनके रांची स्थित आवास में मुलाकात किया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुबोधकांत सहाय ने विशेष रूप से चर्चा किया। साथ ही श्री सहाय ने आगामी चुनाव को लेकर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता जालिम सिंह को प्रखण्ड के 14 पंचायतों के सभी पंचायत अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एससी एसटी ओबीसी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ मिलकर संगठन का विस्तार, संपर्क, समन्वय, संवाद स्थापित करने की विशेष रूप से जिम्मेवारी सौंपी।

साथ ही उन्हे प्रखण्ड स्तर पर चुनाव अभियान के लिए टीम बनाकर एक रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा गया जिससे कि चुनाव अभियान का कार्य में तेजी लाया जा सके। वहीं उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं टोला मोहल्ला में जाकर जन-जन से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांतों को बताने को भी कहा। इस दौरान कांग्रेस खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष साबीर अंसारी, जालिम सिंह, धर्मेन्द्र रावत, सुरेन्द्र महतो, विजय मुंडा, शिवप्रसाद चौहान, मोनु रजक सहित सभी पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थें।

News – Kumar Prakash.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments