30.1 C
Ranchi
Monday, May 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghआज जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के द्वारा बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री और...

आज जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के द्वारा बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार जी का 73वां जन्मदिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया

कार्यक्रम स्थानीय बीएसएनल ऑफिस के समीप प्रोवाइड रिसोर्ट में जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा की अगुवाई में आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री लंबे समय तक बिहार समेत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देते रहे। वे स्वस्थ और दीर्घायु बन रहे इसका लाभ पार्टी और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता ले सके। बिहार विकसित राज और भारत देश विकसित देशों की गिनती में आ जाए इस अवसर पर सभी खुश दिखें।

केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गई

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह, चंद्र मोहन पटेल राकेश गुप्ता जिला के प्रवक्ता राकेश ठाकुर महासचिव बसंत मेहता जिला उपाध्यक्ष अविरल बिहारी लाल महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खुशबू कुमारी जिला सचिव सुजाता सिंह प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा रघुनंदन महतो, गुजरी देवी, कंचन देवी, बिट्टू कुमार, वीरेंद्र राम, संजय महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें। सभी ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments