21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने की #IamVerfiedVoter सोशल मीडिया हैशटैग अभियान के तहत अपने मतदान...

उपायुक्त ने की #IamVerfiedVoter सोशल मीडिया हैशटैग अभियान के तहत अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि, सेल्फी लेकर किया सोशल मीडिया पर अपलोड

गुमला: आगामी लोकसभा (आम) चुनाव के निमित्त राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज 4 मार्च से से जिले में सोशल मीडिया पर विशेष हैशटैग अभियान #IamVerfiedVoter का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी अपने मतदान केंद्र संख्या 234 (इंटर महिला महाविद्यालय गुमला ) जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर अपनी फोटो सेल्फी को सोशल मीडिया पर #IamVerfiedVoter के साथ पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे तीन सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष अभियान में भाग लें एवं अपने मतदान केंद्र जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करलें,एवं इस दौरान यदि नाम में किसी प्रकार की त्रुटि होगी या सूची में नाम न हो तो मतदाता उक्त मतदान केंद्र में ही त्रुटि सुधार करने हेतु फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।

इस दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र में जाकर अपने नाम के साथ साथ अन्य मतदाताओं के भी नाम का मतदाता सूची से मिलान किया। इसके पश्चात उपायुक्त ने भरनो प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या 156 ( राजकियकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भडगांव), मतदान केंद्र सख्या 154 ( राजकियकृत उत्क्रमित मध्य/ उच्च विद्यालय, उत्तरीभाग दुम्बो भरनो ), मतदान केंद्र संख्या 155 ( राजकियकृत उत्क्रमित मध्य/ उच्च विद्यालय, दक्षिणी भाग दुम्बो भरनो ) का भी निरीक्षण किया एवं उन्होंने मतदान सूची की मिलान की। साथ ही उन्होंने केंद्र में उपलब्ध प्राथमिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।उपायुक्त ने सहिया, सेविकाओं से हटाए गए नामों का पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया.

News – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading