24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghसोमवार को हजारीबाग में एक बेहद दर्दनाक रहस्यमय वीभत्स घटना घटी। जिसमें...

सोमवार को हजारीबाग में एक बेहद दर्दनाक रहस्यमय वीभत्स घटना घटी। जिसमें एक डॉक्टर और उनके दो मासूम लाडली बेटियों का निधन हो गया। यह हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय है

मृतक डॉक्टर का नाम डॉ. राजकुमार साव (40 वर्ष) और उनकी दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08 वर्ष) और अध्या कुमारी ( 05 वर्ष) है। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ। मृतक डॉक्टर का हाथ कटा हुआ और खून से सना हुआ है। डॉक्टर सहित बच्चों का मौत रहस्यमय है ।

मृतक डॉक्टर मूलतः कटकमसांडी चट्टी के रहने वाले थे। वे डेंटल डॉक्टर थे और शहर के झील टॉवर में बैठते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही मृतक डॉक्टर हैदराबाद से ईलाज कराकर लौटे थे। घटना के पहले वे अपनी मां, पत्नी और एक मासूम बेटा को ससुराल ( कुम्हारटोली) भेजे थे ।

मृतक बच्चियां कार्मेल स्कूल में पढ़ती थी और कल ही उनका रिजल्ट आया था ।

इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही हजारीबाग विधायक सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार के सहयोग में जुटे रहें। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

रंजन चौधरी ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए हजारीबाग प्रशासन और पुलिस से इस वीभत्स घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है साथ ही
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और उनके शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख से उबरने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना की ।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading