पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है
चैनपुर:- भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक की अध्यक्षता में वर्तमान की झारखंड सरकार के कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस जन आक्रोश रैली हेतू चैनपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतों से आए भाजपाइयों का जुटान स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ तत्पश्चात वहीं से मेन रोड,पीपल चौक,कुरूमगढ़ चौक थाना रोड होते हुए यह रैली प्रखण्ड परिसर में एक सभा के रूप में तब्बदील हुए। इस दौरान लोगों ने झारखंड सरकार होश में आओ,कोयले का अवैध उत्खनन बंद करो,अबुवा आवास में दलाली बंद करो,जीएसएससी प्रकरण की सीबीआई जांच हो,आदि की गगनभेदी नारे लगाते हुए झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल के इस कार्यक्रम के निमित नियुक्त प्रभारी जगनारायण सिंह ने झारखंड की गठबंधन सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है घूसखोरी और भ्रष्टचार को बढ़ावा देकर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है।वहीं मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य अवधेश प्रताप शाहदेव ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप उस सरकार से अपने क्षेत्र के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की क्या अपेक्षा करेंगे जो खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से हमे इतना ही कहना है कि अभी भी सोरेन सरकार होश में आए और अपने क्रियाकलापों में परिवर्तन लाएं नही तो सूबे की मासूम जनता नेस्तनाबूद कर देगी। वही इस कार्यक्रम में मौजूद निवर्तमान विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है प्रखंड के चपरासी से लेकर जिला के पदाधिकारी तक बिना नजराना लिए कोई भी काम नहीं करते।भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सरकारी योजना का हर एक कार्य का एक तय प्रतिशत जिला के जन प्रतिनिधि को जाता है। आगे उन्होंने जेएसएससी परीक्षा प्रकरण मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए झारखंड के लाखों युवाओं के इंसाफ की मांग की। वहीं मंडल के अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की निकम्मी सरकार के असली चेहरा सामने लाने के लिए भाजपा को सड़क पर उतरकर जन आक्रोश प्रदर्शन करना पड़ रहा है आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री अमित किशोर पाण्डेय,बुधराम नायक, अवधेश प्रताप शाहदेव,युवा मोर्चा अध्यक्ष भूषण सिंह,उपाध्यक्ष शिवम केशरी, निखिल सिंह, रवि रंजन गुप्ता ,गोपाल सिंह दीपक रजक,अरविंद मौर्य, कौशल केशरी,प्रफुल्ल उरांव,कृष्णा उरांव,राजेश भगत,कलेंद्र नगेशिया, गुलाब साय,महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मणि देवी,सरिता देवी,इला देवी सावित्री देवी,सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे।
News – गनपत लाल चौरसिया
SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







