27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग लोकसभा की जनता करेगी विकसित हज़ारीबाग़ के लिए कांग्रेस महागठबंधन का...

हजारीबाग लोकसभा की जनता करेगी विकसित हज़ारीबाग़ के लिए कांग्रेस महागठबंधन का चुनाव: मुन्ना सिंह

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निमंत्रण पैलेस हजारीबाग में लोकसभा स्तरीय बैठक की गई जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से मुलाकात की एवम् उनको बुके देकर किया स्वागत।

हजारीबाग लोकसभा स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने चुनावीं रणनीति एवम् तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूरे लोकसभा से आये वरीय नेतागण व सम्मनानित कार्यकर्ताओं संग संवाद स्थापित किया कांग्रेस पार्टी के विजन को घर घर पहुँचने के लिये प्रेरित किया।

चुनावी संबंधी कार्यक्रम में कांग्रेस के क़दावर नेता श्री मुन्ना सिंह जी ने लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित जीत के लिए अलाकामान द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यहां हज़ारीबाग़ की जनता विकास और न्याय के मुद्दे पर अपना मतदान कांग्रेस पार्टी को देगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, विधायक अम्बा प्रसाद विधायक अकेला यादव, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक , जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव नीरज अमूल्य खालखो, अजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सतीश पाल मुंजीनी, मानस सिन्हा, रियाज अंसारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, रामगढ़ जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, केदार पासवान, शांतनु मिश्रा एवं हजारीबाग व रामगढ़ जिला के विधानसभा प्रभारीगण एवं इन जिलों के वरीय नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading