कहा हजारीबाग के माटी का बेटा हूं, जमीन से जुड़ा हूं, राजनीति को हमने बनाया है सेवा का माध्यम
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का समग्र विकास पर रहेगा विश्वास, जनता से है आस, सेवा का देगी मौका – मनीष जायसवाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ केपी शर्मा ने कहा हम बनेंगे मनीष जायसवाल का कृष्ण, सारथी की भूमिका में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, नए- पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलेगा साथ
हजारीबाग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने प्रत्याशी घोषित होने के बाद गुरुवार को अपने सेवा कार्यालय परिसर में बीजेपी के कई पुराने कार्यकर्ताओं संग अपना पहला प्रेस- कांफ्रेंस आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कहा की हजारीबाग के माटी का बेटा हूं, जमीन से जुड़ा रहा हूं, मैंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर कार्य किया है। कभी खुद को नेता नहीं समझा और आगे भी आमजनमानस के साथ ऐसे ही सुलभ, सहज, सरल और शिष्ट बनकर उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। जिन्हें भी जरूरत हो, अपने बेटे-भाई को आवाज दें, 24 घंटे मेरे दरवाजे उनकी समस्याओं के निबटारे के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि वे समग्र विकास पर विश्वास रखते हैं।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जैसे दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, यही अवसर अब उन्हें संसदीय क्षेत्र से मतदाता दें। वह विश्वास दिलाते हैं कि पूरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा बहेगी। जो कहते थे कि कोविड में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराना, महापर्व छठव्रत में महाव्रतियों के बीच पूजन साड़ी बांटना, हजारीबाग में वृहत स्तर पर युवाओं के बीच खेल सामग्री और जरूरी संसाधन का वितरण करना, शादी के दौरान ज़रूरतमंद बहनों के बीच लहंगा बांटने व गरीब एवं ज़रूरतमंद 25 जोड़े का शाही शादी कराने जैसे कार्य से क्या होता है, तो उसी का सुखद फलाफल है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जनसेवा की भावना देख उन पर यकीन जताया और उन्हें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया। इसके लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, प्रदेश के बाबूलाल मरांडी जी, अमर बाउरी जी, यहां के स्थानीय भाजपाई, कार्यकर्ता, समस्त जनता और प्रेस/मीडिया का तहेदिल से आभारी हैं।
उन्हें पूरा भरोसा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पूरी जनता, पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं के सहयोग से संसद भवन पहुंचने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि रोड, गली, नली, बिजली, पानी, शिक्षा, खेल समेत हर क्षेत्र में पूर्व के भाजपा सांसदों ने जिस मुकाम पर हजारीबाग को पहुंचाया, वहां से अब क्षेत्र को आगे बढ़ाने का दायित्व उनका है। वह अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी और समर्पित भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन, पुनर्वास, बेरोजगारी, पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने, हजारीबाग में एयरपोर्ट की लंबित योजना, सड़कों का विस्तारीकरण सहित आधारभूत संरचना को पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता होगी ।
भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा से भी करेंगे मुलाकात, लेंगे आशिर्वाद
हजारीबाग से भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि वो हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से जल्द ही मुलाकात करेंगे और उनका आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा की चूंकि पूर्व में पार्टी और क्षेत्र के विकास में उनकी भी अहम भूमिका रही है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता और जनता के अनुरूप मिला है सांसद उम्मीदवार, जीत के लिए झोंक देंगे अपनी पूरी ताकत- डॉ के.पी. शर्मा
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष व विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे डॉ के.पी. शर्मा ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में हम मनीष जायसवाल के लिए कृष्ण की भूमिका में सारथी बनकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मार्गदर्शक की भूमिका में उनका मार्ग प्रशस्त करने का काम करेंगे। उनकी जीत के लिए जो भी संवैधानिक और सकारात्मक कदम होगा, उसे वह पूरी शिद्दत के साथ उठाएंगे। उन्होंने मतदाताओं के स्वभावों की चर्चा करते हुए जीत के मूल मंत्र भी बताए। डॉ शर्मा ने कहा यह भी कहा की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता और जनता के अनुरूप सांसद उम्मीदवार मिला है, जिसे बीजेपी के नए पुराने कार्यकर्ता के साथ हम सब मिलकर उनकी जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। भाजपा हजारीबाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता के.पी. ओझा ने भी प्रत्याशी को सहयोग करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने की बात कही। प्रेस- वार्ता के दौरान मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया। प्रेसवार्ता में भाजपा नेता और विभावि में हिन्दी के प्रोफेसर डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, अजय कुमार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुनींद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुमन कुमार, जयनारायण मेहता, अर्जुन साव, राजेश गुप्ता, मूलचंद साव, टोनी जैन, अजय कुमार साहू, विधायक पुत्र करण जायसवाल, मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे ।
News – Vijay Chaudhary.
Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹674.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







