हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मनाया खास जन्मदिन
हजारीबाग लोकसभा के सभी 34 मंडलों के हजारों कार्यकर्ता का हुआ महाजुटान, बीजेपी झंडा भेंटकर किया चुनावी शंखनाद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हर साल की तरह वर्तमान साल भी अपना जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग मनाया। मनीष जायसवाल का वर्तमान साल का जन्मदिन ख़ास रहा। क्योंकि महाशिवरात्रि का पावन दिन और उनके जन्मदिन से पूर्व उन्हें भाजपा संगठन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रत्याशी घोषित कर बड़ा सौगात दिया गया है। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद ख़ास बनाया और महाशिवरात्रि पर जहां शंकरपुर शिवालय और डीपीएस स्कूल प्रांगण में धर्मपत्नी निशा जायसवाल सहित अपने परिजनों के साथ सुबह से ही भगवान शिव की आराधना में जुटे रहें। रुद्राभिषेक के उपरांत लोकसभा चुनाव का आगाज उन्होंने श्री सत्यनारायण भगवान कथा सुनकर किया। इस दौरान पूजन स्थल पर बेहद आकर्षक पुष्प से सुसज्जित शिवलिंग का निर्माण किया गया। भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल का भी खुबसूरत आकृति बनाया गया जिसके चारों और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी कुल 34 भाजपा मंडलों के लिए भाजपा झंडों का बंडल बनाकर रखा गया जो बहुत ही मनोहारी लग रहा था।
रुद्राभिषेक और सत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने महाशिवरात्रि और अपने जन्मदिन के अवसर विशेष रुद्राभिषेक और श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया। पंडित देवेंद्र कुमार शर्मा और पंडित अरविंद शर्मा के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण, हवन और महाआरती के साथ पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुई।
भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों ने हजारों की संख्या में जुटकर दिया जन्मदिन पर अग्रिम जीत की बधाई
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाया। उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी चार जिले हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के सभी 34 भाजपा मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और अपने हज़ारों समर्थकों संग पूजा- अर्चना करके और केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर दो बार लगातार सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे मनीष जायसवाल के नेक और मानवीय पहल के साथ उनके विकास के सार्थक प्रयासों के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने अहले सुबह से तमाम माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी जो सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मनीष जायसवाल के हजारों समर्थकों व चाहने वालों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गले मिलकर एसएमएस व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी साथ ही भाभी संसद के रूप में संबोधित करते हुए जीत की अग्रिम बधाई भी दी। मनीष जायसवाल का जन्मदिन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ महाशिवरात्रि के संजोग से कार्यकर्ता खासा उत्साह दिखे। विधायक मनीष जायसवाल को जन्मदिन की बधाई देने वालों में भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता सहित पुरे हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सभी वर्ग और समाज के लोग शामिल हैं।
बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पूजा- अर्चना के साथ फूंका चुनावी बिगुल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी 34 मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपा भाजपा ध्वज
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना कर जहां ईश्वर का आशीर्वाद लिया वहीं हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया। रुद्राभिषेक और श्री सत्यनारायण कथा के संपन्न होने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी 34 मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और कर्णधारों को प्रतिमंडल 10 डंडा सहित भाजपा का विशाल ध्वज देकर चुनावी मैदान में पूरे जोशों- खरोस के साथ लगने का आग्रह किया। इस दौरान मनीष जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जयसवाल, पुत्रवधू अवंतिका जायसवाल पूरी तरह भारतीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक परिधान में थे और उनकी सादगी उपस्थित हजारों लोगों को खूब भाया। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा का प्रसाद भी ग्रहण किया।
राजनीति में सेवाभाव ही सर्वोपरि, कार्यकर्ता अपने को समझे प्रत्याशी, चुनाव जीतने के लिए झोंक दी अपनी पूरी क्षमता- मनीष जायसवाल
भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और एक नए एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए तीसरी बार मोदी सरकार जरुरी- मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने महाशिवरात्रि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और अपने जन्मदिन के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में सेवा भाव सर्वोपरि होता है और मैंने इसी भाव के साथ राजनीति में प्रवेश किया और अपने कार्यों से इसे चरितार्थ करने का भी सकारात्मक प्रयास करता रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी नेता की हैसियत से नहीं बल्कि आपका बेटा और भाई के हैसियत से आपके हित में सदैव तत्पर रहने का प्रयत्न किया हूं और भविष्य में भी इसी ध्येय के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप कार्यकर्ता के जिम्मे ही यह चुनाव है और आप अपने को प्रत्याशी मानकर प्रचण्ड मतों से चुनाव जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें ताकि पीएम मोदी के सपनों का भारत और हमारे सपनों का हजारीबाग बनकर साकार हो सके। मनीष जायसवाल ने कहा की।
आज त्यौहार के दिन मेरे जन्म दिवस होने पर अपनी व्यस्तता होने के बावजूद मुझे आशीर्वाद देने आए आप सभी लोगों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा की हमारा लक्ष्य रहेगा लोकसभा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ताकि मोदी जी का आने वाला तीसरा कार्यकाल बड़े निर्णय का हो सके। उन्होंने कहा की पीएम मोदी की सरकार ने पीछले क़रीब 10 वर्षों में देश हित में कई कानून लाए और तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो मैं गारंटी के साथ आपको कहना चाहता हूं कि आप निश्चित रहिए आने वाला मोदी जी का कार्यकाल भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और एक नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार करीब साढ़े नौ वर्षों तक मैंने आपके सहयोग से हजारीबाग विधानसभा को आगे बढ़ाया है उसी प्रकार आपका समर्थन मिला तो सांसद बनकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र को भी देश के मानचित्र में अलग पहचान दिलाने का प्रयास ज़रूर करेंगे।
लोकसभा में होगी मनीष जायसवाल की ऐतिहासिक जीत- विवेकानंद सिंह
हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा की हजारीबाग में रिकॉर्ड मतों से भाजपा की जीत होगी यह जीत ऐतिहासिक होगी। फिर से तीसरी बार मोदी सरकार को जिताना है हर बूथ पर कमल खिलाना है।
19 सालों बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की लौटी है दिली खुशी, कनेक्शन और विस्फोट है बाकी, होगा अभूतपूर्व जीत – के.पी. शर्मा
हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता प्रो. के.पी.शर्मा ने कहा की 19 साल बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में संतुष्टि की खुशी दिख रही है और केपी शर्मा जैसे पुराने भाजपाई दिल से खुश हैं। उन्होंने कहा की चुनाव में हमारा प्रदर्शन अभूतपूर्व होगा। सूचना मात्र से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का यह विशाल जुटान इसका उदाहरण है। प्रो. शर्मा ने कहा की अभी तो कनेक्शन और विस्फोट बाकी है। विस्फोट काउंटिंग के दिन होगा तब पता चलेगा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जड़े कितनी मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा की मत चूको चौहान और लक्ष्य को भेजने में जुट जाओ ।
हमारा लक्ष्य अर्जुन की तरह स्पष्ट होना चाहिए, तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए मनीष को सांसद बनाना जरूरी – के.पी. ओझा
वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. ओझा ने कहा की आप कार्यकर्ताओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। हम सबको एक संकल्प लेकर जाना है। हमारा लक्ष्य अर्जुन की तरह स्पष्ट होना चाहिए। हमारा लक्ष्य सिर्फ यही होना चाहिए कि कमल को फिर से खिलाना है और तीसरी बार मोदी सरकार बनाते हुए हजारीबाग से रिकॉर्ड मतों से मनीष जायसवाल को जिताकर दिल्ली भेजना है।
अभूतपूर्व और रिकार्ड मतों से जीत के लिए बूथ स्तर पर कार्य करें कार्यकर्ता – कुंटु बाबू
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सह – संयोजक कुंटू बाबू ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल के अभूतपूर्व और रिकार्ड मतों से जीत के लिए चुनावी कार्यों में लग जाए।
भाजपा झंडा वितरण से पूर्व आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़ ने और धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर विशेषरूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रामगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग लोकसभा चुनाव के संयोजक टुन्नू गोप समेत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिला स्थित हजारीबाग सदर विधानसभा, बड़कागांव विधानसभा, मांडू विधानसभा, बरही विधानसभा और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 34 मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
News – Vijay Chaudhary.
SHIENZY Women Korean Style Night Suit | Round Neck Short Sleeve Cute Printed Cotton Blend Pajama Set for Girls & Women | Soft Nightwear, Loungewear, Sleepwear for Women | Full Pyjama Set | Co-ord Set
₹599.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹579.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹657.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹699.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







