21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघर का ताला तोड़कर 13 लाख रुपए के ज्वेलर गहने और 55...

घर का ताला तोड़कर 13 लाख रुपए के ज्वेलर गहने और 55 से 60 हजार रुपये नगद अज्ञात चोर ले उड़े

गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना स्थित भदौली ग्राम में 13 लाख के ज्वेलर गहने और 55 से 60 हजार रुपये नगद की हुई चोरी। इस संबंध में गुमला सदर थाना में भदौली ग्राम निवासी अर्किता नंद देवघरिया ने गुमला सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया। अपने आवेदन में बताया है कि अर्किता नंद देवघरिया की अपनी पत्नी के निधन होने पर , वह सपरिवार अपने पैतृक गांव गये हुए थे। इसी क्रम में गांव की एक पड़ोसी महिला ने मोबाइल के माध्यम से उन्हें सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है आकर चेक कर ले।

तब मैंने अपने घर पहुंचकर देखा कि घर के अंदर का भी ताला टूटा हुआ है और गोदरेज अलमारी का लॉक तोड़कर लगभग 13 लख रुपए का सोने चांदी के जेवर और 55 से 60 हजार रुपये नगद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुयें और जेवर गहने , नगद रूपये की बरामदगी की गुहार लगाई हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading