21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअज्ञात वाहन की चपेटे में आने से बाइक सवार दो युवकों की...

अज्ञात वाहन की चपेटे में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं ।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना स्थित महाराजगंज गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोयनारा टोगरी टोली निवासी 33 वर्षीय किशोर केरकेट्टा (पिता – चालू केरकेट्टा) तथा भरनो करंज ग्राम निवासी 30 वर्षीय हेमंत कुल्लू ( पिता – बुढ़वा कुल्लू ) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं। बताया जाता हैं कि दोनों युवक अपने पैशन बाइक में सवार होकर वापस आ रहे थे। इसी क्रम में महाराजगंज गांव के समक्ष एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading