32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआगमी लोकसभा (आम) चुनाव के निमित्त पालकोट स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय लोटवा...

आगमी लोकसभा (आम) चुनाव के निमित्त पालकोट स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय लोटवा के विद्यार्थियों ने ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के गगन भेदी उद्धघोष करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली।

स्वीप कार्यक्रम विशेष पुनरीक्षण 2024 को सफल बनाने के लिए रैली को स्वीप कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित किया गया। रैली में शामिल छात्र ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ आदि के गगन भेदी नारे लगाते चल रहे थे। वहीं अनेक छात्रों ने मतदान के प्रति जागरूक करती स्लोगन लिखी पट्टियां ले रखी थी। रैली अनेक मार्गों से होकर गुजरी और विद्यालय में समाप्त हुई।

मौके पर विद्यालय में छात्रों के बीच चुनाव संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने भाग लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने चुनाव की शपथ भी ली

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading