28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला की बेटी आरोही ने हुला होप स्पिन इन वन मिनट चैलेंज...

गुमला की बेटी आरोही ने हुला होप स्पिन इन वन मिनट चैलेंज में किया आपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोगों ने दी बधाई

गुमला – शहर के सिसई रोड की रहने वाली माता सीमा खंडेलवाल पिता रूपेश खंडेलवाल की 9 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल ने हुला हुप स्पिन इन मिनट चैलेंज में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आरोही ने 1 मिनट में कुल 206 मूव के अपने ही पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट में कमर पर 211 और घुटनों पर 208 बार का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही नया कीर्तिमान बनाकर हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बता दे की आरोही नोट्रेडेम स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। इस उपलब्धि के लिए हॉवर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा आरोही को सम्मानित किया गया। आरोही के इस रिकॉर्ड से माता-पिता व शहर के लोगों ने आरोही को बधाई दी है। बता दे की आरोही को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading