23.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपुलिस ने बरामद की कुएं से एक व्यक्ति का शव।

पुलिस ने बरामद की कुएं से एक व्यक्ति का शव।

गुमला गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना स्थित प्रकार टोली सड़क बाजार स्थित एक कुएं से 24 वर्षीय राजू महतो का शव घाघरा थाना पुलिस ने बरामद किया है। राजू महतो का शव कुंआ में देखें जाने पर बसंत महतो और उसके परिजनों ने अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या कर कुएं में डालने की आशंका जाता रहे हैं। घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, घाघरा थाना के एस.आई. अनिकेत गुप्ता अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए, राजू महतो के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया। एस आई ने कहा की सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments