25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा नगर मंडल की बैठक अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में स्थानिय...

भाजपा नगर मंडल की बैठक अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में स्थानिय चुनाव कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई

बैठक को संबोधित करते हुए गुमला विधानसभा प्रभारी श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि नगर मंडल के 38 बुथ पर विजयी कैसे हमलोग हों ये हमें संकल्प लेना है। बैठक में लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी श्री समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपलोग नगर मंडल में निवास करने वाले कार्यकर्ता पुरे जिले के कार्यकर्ताओं के दृष्टिगोचर हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ संकल्प से कोरोना जैसे महामारी से देश एवं पुरे विश्व की मदद की। मोदी जी का जो नारा है अबकी बार 400 पार, इसे पुरा करने के लिए आपको लोहरदगा लोकसभा की जीत सुनिश्चित करना होगा। 2014 में मोदी सरकार ने अंत्योदय का सपना पुरा किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाने काम किया है। शताब्दी वर्ष 2047 तक देश स्वावलंबी हो इस दिशा में कार्य हो रहा है। देश के हर कोने से एक ही आवाज एक बार फिर मोदी सरकार अबकी बार मोदी सरकार की आवाज आ रही है। नगर मंडल से 12 हजार मत से लीड का संकल्प लेकर जाएं।

बैठक में गुमला जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहु,नगर मंडल प्रभारी संजय सिंह, शिवशंकर उरांव, बिनोद कुमार, एस टी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एडवर्ड सोरेन, संजय सिंह सविन्दर सिंह, अनुपचंद्र अधिकारी, भूपन साहु, सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, संजय साहु, राजकुमार दीनबंधु अभय तिवारी शमीम खान,सुधीर नंद, उज्जवल मिश्रा,बबलु वर्मा, संदीप सिंह, मालती देवी,शैल मिश्रा, किशोर मिश्रा बसंती देवी श्रीमती अनीता देवी, विनोद सिंह, शकुंतला उरांव, ललिता गुप्ता, सावित्री अनीता सिंह , श्री शैल मिश्रा जी सुजीत नंद जी पुष्पा देवी अनूप कुमार श्री राहुल श्रीवास्तव चंदन कुमार कमल सिंह श्री संदीप सिंह श्री रंजीत सोनी,सीमा कुमारी, निलम गुप्ता,गुड्डी नंदा,प्रतिमा देवी मोहम्मद शमीम खान मोहम्मद शकील खान मोहम्मद मुमताज आलम सहित बुथ अध्यक्ष सचिव स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments