22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित ऑटो ( टेंपो ) गड्ढे में पल्टकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया फलस्वरूप...

अनियंत्रित ऑटो ( टेंपो ) गड्ढे में पल्टकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया फलस्वरूप एक महिला की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला रांची रिम्स रेफर

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना स्थित डाडकेशा ग्राम के समक्ष एक तेज रफ्तार ऑटो ( टेंपो ) अनियंत्रित होकर गड्ढे में पल्टकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फलस्वरूप भरनो थाना स्थित सिंगरौली ग्राम निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला सीता मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिये भरनो उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होते देख, उसे बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

अन्य दो महिला और ऑटो टेंपो चालक भी घायल हो गए जबकि टेंपो (ऑटो ) में सवार एक आठ वर्षीय तथा एक 9 वर्षीय बच्चे को खरोच तक नहीं लगी। घायलों का इलाज भरनो उप स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर के देखरेख में चल रहा है। बताया जाता है कि टेंपो ऑटो में सवार होकर सभी लोग सिंगरोली टोली ग्राम से बुरका ग्राम जा रहें थे।

सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया और सीता मुन्नी देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments