32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla19 गोवंशीय पशुओं को , तस्करों ने मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ से...

19 गोवंशीय पशुओं को , तस्करों ने मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ से हांक कर , झारखण्ड राज्य में प्रवेश कराया , पुलिस ने किया जब्त।

तस्कर फरार , जब्त गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों के बीच बांटा गया

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली की मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ से 19 गोवंशीय पशुओं को अज्ञात तस्करों द्वारा गो तस्करी और गोवध के लिए झारखंड बॉर्डर क्षेत्र के रास्ते रायडीह थाना क्षेत्र के खुरसुता जंगल के रास्ते उक्त गोवंशीय पशुओं को तस्करी एवं वध करने के उद्देश्य से लें जाया जा रहा हैं, जिसे रायडीह थाना प्रभारी ने अपने वरीय पदाधिकारी ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय को दिया गया, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें , गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने एक छापामारी दल का गठन करते हुए, पुलिस निरीक्षक युधिस्ठिर कुमार, रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार एवं रायडीह थाना के सशस्त्र बल के जवानों को अवश्य दिशा निर्देश देते हुए , उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया , जिसके आधार पर छापामारी दल खुरसुता जंगल पहुंचें , पुलिस छापामारी दल को देखकर उक्त सभी गोवंशीय पशु तस्करों में खलबली मचा गई, तीनों गोवंशीय पशु तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, बाद में छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 19 गोवंशीय पशुओं को पंचायत भवन में रखवाया गया और दुसरे दिन स्थानीय ग्रामीणों के बीच लिखित जिया नाम के आधार पर 19 ग्रामीणों के बीच वितरित कर दिया गया, पिछले पखवाड़े भी 8 गोतस्करों को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया था।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading