27.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला डीसी और एसपी ने लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कई...

गुमला डीसी और एसपी ने लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कई पंचायत के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को घाघरा के कई पंचायत में स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में रुकी,बीमरला, तुसगांव,हेदमी सहित कई मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं बिजली, स्वच्छ पेयजल,फर्नीचर और शौचालय संबंधित जानकारी ली। साथ ही मूलभूत सुविधाओं पूर्ण रूप से बेहतर करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस क्रम में उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा की मूलभूत सुविधा का किसी भी तरह का अभाव न हो ताकि मतदान कर्मी और मतदाताओं को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके साथ ही वॉलिंटियर की जानकारी ली। ताकि बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों में वोट दिलाने के लिए लाने ले जाने में हर संभव सहयोग हो सके। ताकि वैसे मतदाताओं को किसी भी तरह का परेशानी ना हो।

साथ ही ग्रामीणों से भी बात किया और शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया।इसके पूर्व डीसी और एसपी ने घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे थे।जहां बाइक से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। सुरक्षा दृष्टिकोण से संबंधित कई आवश्यक जानकारी लिया। ताकि मतदान में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। मौके पर एलआरडीसी राजीव कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ आशीष कुमार मंडल, बीपीआरओ शंकर साहू,अभियंता रंजीत कुमार, कनीय अभियंता सतीश कुमार बंसल सहित कई चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी शामिल थे।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading