28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaप्रेम प्रसंग में प्रेमी ने शादी से किया साफ इनकार , प्रेमिका...

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने शादी से किया साफ इनकार , प्रेमिका की गई जान ,

प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा शादी से साफ इंकार करने पर प्रेमिका ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन , इलाज के क्रम में हुई मौत।

गुमला – गुमला थाना स्थित खोरा जामटोली ग्राम निवासी 25 वर्षीय सुनीता कुजूर (पिता – लतिम कुजूर ) ने प्रेम प्रसंग में चूहा मारने वाला किटनाशक पदार्थ खाईं, गुमला सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत।
बताया जाता हैं की उक्त लड़की सरहुल त्यौहार में अपने रिश्तेदार के घर नदी टोली आईं हुई थीं , इसी क्रम में वह अपने प्रेमी के घर चली गई और अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी , तो उसके प्रेमी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया , जिससे वह क्षुब्ध होकर चूहा मरने वाला किटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली, और अपने रिश्तेदार के घर के आंगन में गिरकर बेहोश हो गयी, यह देखकर परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई , डॉक्टर ने जांचोपरांत सुनीता कुजूर को मृत घोषित कर दिया, जिसकी सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें गुमला सदर अस्पताल पहुंचकर , उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया जहां और उक्त शव को शीतगृह में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading