20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadकोडरमा लोस प्रत्याशी विनोद सिंह पहुंचे गिरिडीह, कहा-मोदी सरकार को बढ़ती बेरोजगारी...

कोडरमा लोस प्रत्याशी विनोद सिंह पहुंचे गिरिडीह, कहा-मोदी सरकार को बढ़ती बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं, सिर्फ कांग्रेसी ‘जाप’ में लगे हुए हैं

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रत्याशी विनोद सिंह, कांग्रेस के 5 न्याय और घर-घर 25 गांरटी अभियान की शुरुआत की गयी

गिरिडीहः लोस चुनाव की रणनीति बनाने के लिए अब हर दल जुट गए हैं। गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में कोडरमा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस के 5 न्याय और घर-घर 25 गांरटी अभियान की भी शुरुआत की गयी। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह के साथ कोडरमा प्रत्याशी सह माले विधायक विनोद सिंह, माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, उपेन्द्र सिंह, सीताराम पासवान, महमूदअली खान लड्डु, कृष्णा सिंह, निरंजन तिवारी, राजू तुरी भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में कोडरमा प्रत्याशी विनोद सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि घोषणा पत्र में कांग्रेस के सरकार बनने पर सरकारी विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में कांग्रेस और माले के कई कार्यकर्ता मौजूद थे

विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में युवावर्ग नौकरी के लिए परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री या भाजपा के स्टार प्रचारक सार्वजनिक मंचों से रोजगार के नाम पर कुछ नहीं कहते, सिर्फ कांग्रेस को लपेटने में मशगूल रहते हैं. जबकि कांग्रेस ने किसानों और नारी न्याय को भी पांच गांरटी में शामिल किया है। विनोद सिंह ने मौके पर भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन के हर घटक दलों के कार्यकर्ताओं के हित का सम्मान किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष धनजंय सिंह ने भी कहा कि कोडरमा प्रत्याशी बिनोद सिंह को चुनाव जिताने में कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ काम करेंगे। घर-घर जाकर कर लोगों को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनता को मिलने वाले फायदे से अवगत कराएंगे। बैठक में कांग्रेस और माले के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading