25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariधमधमिया में मनाई गई राजा मेदिनी राय की जयंती

धमधमिया में मनाई गई राजा मेदिनी राय की जयंती

खलारी। अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में धमधमिया में राजा मेदिनी राय की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली सहित अन्य लोगों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर माल्यर्पण किया। मौके पर मुखिया संतोष कुमार महली ने कहा कि राजा मेदिनी राय ने अपने शासन के कार्यकाल में उन्होंने जनता के सुख समृद्धि के लिए काफी कुछ किया।हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं सरजू सिंह चेरो ने कहा कि चैत्र पूर्णिमा के दिन राजा मेदिनी राय का जन्म हुआ था।

राजा मेदिनी राय 1658 से 1674 तक पलामू के राजा थे उन्होंने पलामू के दुर्ग में से एक किला का निर्माण कराया था।राजा मेदिनी राय के बताए रास्ते पर चलकर ही विकास किया जा सकता है।स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बेहतर शासन ही राजा मेदिनी राय की सोच थी।हर घर सुखी और चैन से रहने के लिए राजा मेदिनी राय उनके घरों में जाकर हालचाल पूछते थे।उनके शासनकाल में यंग कहावत चरितार्थ था कि राजा मेदनिया घर घर बाजे मधनिया । इस मौके पर अमृत भोगता, रमेशर भोगता, रामजी यादव,संतोष सिंह, जसवंत पांडेय, ध्वजा राम धोबी,सूरज प्रधान मुंडा,पयहारी भगत,शशि पांडेय, नरेश विश्वकर्मा,भुगलु मुंडा, जगलाल गंझु, सोनू ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, सुनील गंझु सहित कई लोग मौजूद थे।

News Desk 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments