25.1 C
Ranchi
Monday, September 23, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा पुलिस ने गुटवा ग्राम में एक बुजुर्ग व्यक्ति का तालाब रूपी...

घाघरा पुलिस ने गुटवा ग्राम में एक बुजुर्ग व्यक्ति का तालाब रूपी जलजमाव से किया शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु भेजा गुमला

घाघरा पुलिस ने गुटवा गांव में गुटवा ग्राम निवासी बुजुर्ग शिवलाल पहान का शव तालाब रूपी जलजमाव स्थल से बरामद कर घाघरा थाना लाया। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु शनिवार को दिन के 9:00 गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि उसके पति शिवलाल पहान विगत बुधवार को रात 8:00 बजे शौचालय करने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।गांव के अगल-बगल में शादी का प्रयोजन था ।जहां लगा कि वह चला गया होगा। लेकिन उसके दूसरे दिन भी नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई। फिर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वही शुक्रवार की शाम 6:30 बजे गांव स्थित पत्थर फोड़ कर बने तालाब रूपी जलजमाव में एक व्यक्ति का शव की सूचना मिली। जिसके बाद उक्त स्थल जाने के बाद देखा तो उसकी पहचान शिवलाल पहान के रूप में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा घाघरा थाना को दी गई।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments