27.1 C
Ranchi
Monday, June 9, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा बीडीओ ने प्रखंड के कई मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण, दिए...

घाघरा बीडीओ ने प्रखंड के कई मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने प्रखंड के कई मतदान केन्द्रों का शनिवार को दिन निरीक्षण किया। इस क्रम में बीडीओ दिनेश कुमार ने महुगांव, इचा, बुरजू, हपामुनी,  सांसों, सरजामा, कोटामाटी, लेहा, माइल, जमगाई, लफसर, रन्हे विद्यालयों में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं उपस्थित शिक्षकों से मूलभूत सुविधा पेयजल शौचालय बिजली फर्नीचर से संबंधित जानकारी ली। वही कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कर्मी और शिक्षकों को दिया। उसके साथ ही मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखना का निर्देश भी दिया। ताकि मतदान कर्मियों और मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदाता बूथ केंद्र में मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। इसके साथी मतदाताओं को मिलने वाली पर्ची वितरण से संबंधित भी जानकारी लिया।मौके पर कनीय अभियंता सतीश कुमार बंसल, शिक्षक विजय कुमार साहू, सहित कई लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments