24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihकल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस सीट से सियासी यात्रा का पहला नामांकन...

कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस सीट से सियासी यात्रा का पहला नामांकन दाखिल किया, कहा-राज्य की जनता का स्नेह उनके साथ है

गिरिडीह : झारखंडियों के हक और अधिकार के लिए अतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लेकर झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन परिवार की बहू पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को गाण्डेय विस सीट पर आगामी 20 मई को होनेवाले उपचुनाव के लिए एक सेट में नामांकन पत्र भरा दाखिल किया। इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कल्पना सोरेन गिरिडीह जिला समाहरणालय में स्थित निर्वाची पदाधिकारी- गाण्डेय- 31 गुलाम समदानी के समक्ष अपने जीवन की सियासी यात्रा का पहला पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राज्यसभा सदस्य डा. सरफराज अहमद, एवं महुआ माजी, मंत्री बसंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, बेबी देवी कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख राजेश ठाकुर,  मंत्री आलमगीर आलम, भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह, विधायक सुदिव्य कुमार, मथुरा महतो समेत राज्य सरकार के कई मंत्री एवं इंडिया ब्लॉक के कई नेता उपस्थित थे।

कल्पना सोरेन का झामुमो नेताओं ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार शाम में अपने ससुर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, सास रूपी सोरेन का आशीर्वाद लेकर रांची से गिरिडीह पहुंचने पर कल्पना सोरेन का झामुमो आलाकमान की शीर्ष नेत्री का बोडो हवाई अड्डे पर झामुमो नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। मालूम हो कि इसी वर्ष जनवरी में झामुमो के डा. सरफराज अहमद के इस्तीफे से गाण्डेय विस सीट रिक्त हुई थी। इससे पहले कल्पना सोरेन ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन भले ही आज हमलोगों के साथ सशरीर नहीं हैं, लेकिन वे  झारखंड की जनता के दिलों में बसते हैं। उनकी सोच राज्य की जनता के रग रग में रची बसी है। कहा कि राज्य की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments