28.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaशहर में कई जगह प्रतिदिन सैकड़ो लीटर पानी की हो रही बर्बादी,...

शहर में कई जगह प्रतिदिन सैकड़ो लीटर पानी की हो रही बर्बादी, जल जमाव से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

गुमला
प्रचंड गर्मी के साथ शहर में पानी के लिए मारामारी चल रही है। वहीं लोगों को सुबह-शाम पानी के लिए भाग दौड़ करते देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में कई जगह पानी बर्बाद हो रहा है। सड़कों पर जल का जमाव देखा जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह नजारा काफी लंबे समय से देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया जगह-जगह जमीन के अंदर पाइप लिक है जिससे प्रतिदिन सैंकड़ों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। विभाग को इसकी मौखिक सूचना भी दी गई है लेकिन विभाग की ओर से अब तक इस दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है।

शहर के मेन रोड, मधुबाला गली, महावीर चौक पर प्रतिदिन सुबह और शाम पानी सप्लाई के समय सड़कों पर पानी बहते देखा जा सकता है। बता दे की कुछ दिन पूर्व ही महावीर चौक के समीप शहर वासियों के आंदोलन के बाद लीकेज पाइप को ठीक किया गया है। लोगों को नाली का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। काफी लंबे समय के बाद इस व्यवस्था को ठीक किया गया था।

लोगों ने बताया सड़क पर जल जमा होने से पैदल चल रहे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वही मधुबाला गली में गंदगी और जल जमाव होने से सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया काफी लंबे समय से यह समस्या लोगों के बीच बनी हुई है लेकिन विभाग का इस ओर ध्यान ही नहीं है। जानकारी देने के बावजूद विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई पहल नहीं करते हैं।

NEWS – GANPAT LAAL CHOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments