25.1 C
Ranchi
Monday, September 23, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीय नाबालिक ने सदर अस्पताल में दिया एक...

दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीय नाबालिक ने सदर अस्पताल में दिया एक बच्चे को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

गुमला शहर के बीचो-बीच एक मोहल्ले की दुष्कर्म की शिकार नाबालिक लड़की ने सदर अस्पताल में रविवार की रात एक बच्चे को जन्म दिया। वही बच्चा और उसकी मां दोनों सुरक्षित हैं जानकारी के मुताबिक आज से पांच माह पूर्व नाबालिक को पेट दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल लाया गया था। जहां जांच के क्रम में उसके पेट में पांच माह का बच्चा होने की बात पता चली। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजन नाबालिक से पूछताछ किए तब उसने बताया कि मोहल्ले के उसके अपने मौसा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उसने बताया कि उसकी मां शहर के एक दुकान में काम करती है। जब घर पर कोई नहीं था तब मौसा घर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस बात को किसी नहीं बताने की धमकी भी दी थी जब लड़की 5 माह की गर्भवती हो गई तब लोगों को इस बात का पता चला इसके बाद समाज में पंचायत भी हुई जिसमें पीड़ित के मौसा ने पूरे मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की लेकिन समझौता नहीं हुआ इसके बाद पीड़िता के परिजन गुमला थाना में मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कराई फिलहाल आरोपी जेल में है 5 माह के गर्भवती होने के कारण उसका ऑपरेशन भी संभव नहीं था इसके बाद रविवार को पीड़िता ने एक लड़का बच्चे को जन्म दिया।

NEWS – GANPAT LAAL CHOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments