22.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaमानवता शर्मसार: कोडरमा के सतगावां मे एंबुलेंस नहीं मिलने पर टोटो पर...

मानवता शर्मसार: कोडरमा के सतगावां मे एंबुलेंस नहीं मिलने पर टोटो पर ले जाया गया शव

सतगावां (कोडरमा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं मिलने पर शव को टोटो पर ले जाया गया। इस सबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को मृतक के शव को घर ले जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
एंबुलेंस की मांग की गयी, तो वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी सब हट गए। घंटो इंतजार के बाद टोटो पर शव को ले जाया गया। मृतक के परिजनों के अनुसार कलीडीह निवासी 75 वर्षीय अकशवा देवी, पति- श्री साव की तबीयत बिगड़ने के बाद स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए।

इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर उसे सामुदायिेक स्वास्थ्य कैंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर शव एक घंटा बाद मृतक के परिजन टोटो पर शव को ले गए। मृतक के परिजन श्रवण कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा शव ले जाने के लिए मांगा, तो उपलब्ध नहीं कराया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामाशीष चौधरी ने बताया कि एंबुलेंस की मांग नहीं की गई।

News – Praveen Kumar.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments