23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaचतरा से केएन त्रिपाठी सबसे अमीर और मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर...

चतरा से केएन त्रिपाठी सबसे अमीर और मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी, 20 मई को होगा मतदान

रांची : झारखंड में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होगा। इनमें चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीटों पर मतदान होनेवाला है। चतरा से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवारों को मिलाकर दूसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर है। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे की स्क्रूटनी के बाद एडीआर ने विश्लेषण करके प्रत्याशियों की संपत्ति, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और शिक्षा को लेकर डाटा जारी किया है। एडीआर के मुताबिक चतरा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी 70 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल 70 करोड़ 92 लाख 18 हजार 255 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 1,19,98,255 रुपये चल संपत्ति है। 69,72,20,000 अचल संपत्ति है। केएन त्रिपाठी के ऊपर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं, धमकी देने का भी आरोप दर्ज है। इनमें से 6 गंभीर किस्म के अपराधों के तहत दर्ज हुआ है, इनके खिलाफ संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज है।

दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं मनीष जायसवाल

इसके बाद हजारीबाग से भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास 36 करोड़ 29 लाख 99 हजार 932 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 7,21,66,256 रुपये चल संपत्ति है, वहीं 29,08,33,676 अचल संपत्ति है, मनीष जायसवाल के ऊपर 5,88,96,276 रुपये की देनदारी है। भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के खिलाफ गंभीर किस्म के 2 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें जानबूझकर किसी को गंभीर चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा कोडरमा संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पास 12 करोड़ 82 लाख 82 हजार 857 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 3,19,93,060 रुपये की चल संपत्ति है वहीं, 9,62,89,797 रुपये की अचल संपत्ति है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments