23.1 C
Ranchi
Monday, September 23, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअज्ञात वाहन ने दूल्हा के भाई को मारा टक्कर, गंभीर स्थिति में...

अज्ञात वाहन ने दूल्हा के भाई को मारा टक्कर, गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

गुमला गुमला सदर थाना स्थित सिलम नेशनल हाईवे 23 स्थित बाईपास मार्ग में बुधवार की रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संतोष कुमार भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।संतोष के सिर में गंभीर चोट लगी है।उसकी स्थिति चिंताजनक है।बताया जाता है कि संतोष अपने पिता फेकू भगत के साथ बाहर मजदूरी करता था। उसका छोटे भाई अशोक भगत का सदर प्रखंड के वृंदा गांव स्थित पैतृक घर मे विवाह कार्यक्रम था।मंगलवार को विवाह संपन्न होने के बाद बुधवार को चुमावन कार्यक्रम था।घर मे मेहमानो की भीड़ लगी हुई थी।खान पान के साथ वर वधु को चुमावन कार्यक्रम चल रहा था।तभी संतोष रिस्ते की सास को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक में सवार होकर सिलम ढोल टोली गांव गया था।जहां वह सास को छोड़ कर वापस चुमावन कार्यक्रम में लौट रहा था।इसी दौरान सिलम बाईपास रोड में तेजरफ्तार में एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।टक्कर लगते ही संतोष मौके पर लहूलुहान होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा।तभी राहगीरों की नजर उसपर पड़ी।सर पर गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर उसका अत्यधिक रक्तस्रव हो चुका था।इधर संतोष के साथ हुए हादसे के बाद सूचना मिलते ही चुमावन कार्यक्रम में खुशी का माहौल गमगीन हो गया।लोग भाग कर सदर अस्पताल पहुचे।इसके बाद घायल संतोष को रिम्स ले जाया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments