22.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumla24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन और कलश यात्रा का हुआ आयोजन

24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन और कलश यात्रा का हुआ आयोजन

गुमला – 24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन को लेकर बेती पतराटोली ग्राम में श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा
निकाला।कलश यात्रा उक्त हरि कीर्तन स्थल से शुरू होकर बेती तालाब पहुंचा।जहां से जल भरकरी कार्यक्रम के बाद पुनः बेती पतराटोली हरि कीर्तन स्थल स्थल पहुंचा। वही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन पाठ की गई। इस आशय की जानकारी गुरुवार को शाम 4:30 बजे देते हुए मुखिया विनीता कुमारी एवम आयोजक कर्ता दुधनत भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम के निमित 24 घंटा का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजक समिति के दूधनाथ उरांव ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया।

यह भी बताया कि मंडा पूजा में कई वर्षो से शामिल हो रहा है।जिसे लेकर श्री राम के नाम अखंड कीर्तन का आयोजन कलश यात्रा के साथ किया गया है।वही पंचायत की मुखिया विनीता कुमारी ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के लिए अखंड कीर्तन कर भक्ति का माहौल बना हुआ है। अखंड कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए रामरेखा असम बेड़ा के 151 मंडली कीर्तन मंडली में शामिल हुवा।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया आदित्य भगत,महनिया देवी,कमल मुनि देवी,कनक भगत, संतोष कुमार साहू, मनीषा कुमारी अनिशा कुमारी , रॉबिता कुमारी गौरी कुमारी, रोमीया एक्वा, संपति देवी , देवी रीमा उरांव सहित कई उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments