20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएक महिला की तेज धारदार हथियार से हत्याकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य...

एक महिला की तेज धारदार हथियार से हत्याकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पहाड़ के समक्ष उक्त शव को फेंक दिया गया हैं।

उक्त हत्या किसने की और उक्त हत्या का उद्देश्य क्या है , इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका हैं।

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा ग्राम निवासी संजय साहू की पत्नी होलिका देवी की हत्या पालकोट थाना स्थित दतली जलाशय के समक्ष साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बलकु पहाड़ के समक्ष फेंक दिया गया हैं , अज्ञात हत्यारे द्वारा तेज धारदार हथियार से उक्त महिला की हत्या की गई है हैं, हत्या किसने की और क्यों की गई हैं और उक्त हत्याकाण्ड का उद्देश्य क्या हैं , इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका हैं, कल संध्या के समय राहगीर ग्रामीणों ने उक्त महिला का शव , पालकोट थाना स्थित दंतली जलाशय के समक्ष स्थित बलकु पहाड़ के समक्ष साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उक्त घटनास्थल पर फेंक दिया गया था

जिसे राहगीर ग्रामीणों ने उक्त शव को खूनसे लथपथ देखा और इसकी सूचना पालकोट थाना प्रभारी मो० जहांगीर को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी मो० जहांगीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं

बसिया थाना क्षेत्र के पुलिस एसडीपीओ ने बताया की उक्त हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा, क्योंकि ग्रामीणों द्वारा मृतक होलिका देवी की हत्या के पिछे उसके परिजनों का ही हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है, पालकोट थाना पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है, काफी गहराई से पूछताछ और छानबीन की जा रही हैं, फलस्वरूप जल्दी ही उक्त महिला होलिका देवी के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और संबंधित हत्यारों को गिरफतार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा,बताया जा रहा हैं की उक्त महिला का पर्स और मोबाइल भी गायब हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading