रांची, 12 जून, 2024 : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम का आयोजन 4 से 6 जुलाई, 2024 तक रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के सभी जिलों से 2400 शिक्षक, 8000 स्कूली बच्चे और आठ राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समागम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें देश-विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
समागम के दौरान शिक्षकों द्वारा टीएलएम (शिक्षण एवं अधिगम सामग्री) की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें 20 स्वयंसेवी संगठनों की भी भागीदारी होगी। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में बुनियादी शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों को निपुण बनाना है।
जिलास्तरीय टीएलएम मेला 24-25 जून को
समागम से पहले, 24-25 जून, 2024 को जिलास्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिले के उपायुक्तों द्वारा उद्घाटित किया जाएगा और इसमें प्रत्येक प्रखंड से तीन सदस्यीय टीम शामिल होगी। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड को पुरस्कृत किया जाएगा और इसे बाल केंद्रित बनाने के लिए पोस्टर्स, बैनर्स, सेल्फी पॉइंट, गेम्स आदि की व्यवस्था की जाएगी।
सोशल मीडिया महाअभियान 2 जुलाई को
राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम से पहले 2 जुलाई, 2024 को सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी सदस्य शामिल होंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक #MeraVidyalayNipun और #NipunSamagamJharkhand हैशटैग पर फोटो और वीडियो शेयर किए जाएंगे।
समीक्षा बैठक

समागम की तैयारियों की समीक्षा हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन ने वर्चुअल बैठक की, जिसमें राज्य के सभी DEO/DSE शामिल हुए। बैठक में जिलास्तरीय कार्यशाला, टीएलएम मेले और राज्यस्तरीय निपुण भारत समागम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समागम की सफलता के लिए विभिन्न टास्क दिए। बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिनव कुमार, IPEL, FLN-PMU की स्टेट लीडर श्रीमती पारोमिता मजूमदार और लीप फॉर वर्ड संस्था के श्री मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।
NEWS DESK.
Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







