27.4 C
Ranchi
Saturday, March 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहिमाचल प्रदेश में मजदूर की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने शव मंगवाने के...

हिमाचल प्रदेश में मजदूर की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने शव मंगवाने के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहार

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के चट्टी टोली बरगांव निवासी मजदूर युवक अकालेश्वर उरांव की मौत संदेहास्पद स्थिति में हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर, नुंडार जिला सोलन में हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था और वहाँ लोकल काम करता था।

मजदूर का शव उसके कमरे से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली, उन्होंने शव को मंगवाने और रहस्यमयी मौत के असली कारण की जांच के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई है। इधर, मौत की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में शोक का माहौल है और परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौजूद उसके रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है और शव लाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस संबंध में श्रम अधीक्षक और गुमला उपायुक्त को भी सूचना दे दी गई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading