32.9 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकहकशां परवीन के आकस्मिक निधन पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने...

कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने व्यक्त किया शोक

गुमला: रांची यूनिवर्सिटी की पूर्व उर्दू विभागीय अध्यक्ष और उत्कृष्ट लेखिका कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड और बिहार में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय कहकशां परवीन के निधन से झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ भी गहरे दुख में है।

संघ के महासचिव अमीन अहमद और प्रवक्ता शहजाद अनवर ने कहकशां परवीन को उर्दू भाषा में उनकी उत्कृष्ट और दमदार लेखनी के माध्यम से एक अलग पहचान बनाने वाली सितारा बताते हुए शोक व्यक्त किया। अमीन अहमद ने कहा, “झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के समस्त साथियों की ओर से मरहूम के आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ की जा रही है। उनके घरवालों और चाहने वालों को अल्लाह सब्र दे।”

परवीन के निधन से उर्दू साहित्य जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी लेखनी हमेशा याद रखी जाएगी। इस दुखद घड़ी में संघ के सभी सदस्य उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading