25.2 C
Ranchi
Saturday, March 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराहुल गांधी के जन्मदिन पर गांधी मोहल्ला में केक काटकर मनाई खुशी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गांधी मोहल्ला में केक काटकर मनाई खुशी

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में करौंदी नगर स्थित गांधी मोहल्ला में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य कोऑर्डिनेटर निशा भगत के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार किया गया और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निशा भगत, गुमला जिला कोऑर्डिनेटर अंजलि बाड़ा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के गुमला जिला अध्यक्ष हंदू भगत, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विष्णु राम, और राजू महतो सहित कई आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। निशा भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के जननायक हैं और भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत मिला और मोदी सरकार को गठबंधन का सहारा लेना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। निशा भगत ने कहा कि मोदी सरकार के समय में जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस अवसर पर हिंदू भगत, विष्णु राम, उषा नायक, राजू महतो, जयदेव नायक, अंजलि बाड़ा, मावली देवी, राधा देवी, भूषण नायक, छोटू नायक, देवकी देवी, रीको देवी, संजय नायक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading