28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghवरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की मरीजों की सेवा

हजारीबाग, 19 जून 2024: को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह समेत कई नेता गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर राहुल गांधी का जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के पश्चात मुन्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों के बीच फल और बिस्किट आदि का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री मनोज नारायण भगत, श्री निशार ख़ान, श्री कृष्णा मेहता, श्री विनोद कुशवाहा, श्री बबलू सिंह, श्री सुजीत सिंह, दिनेश यादव, बाबर, कृष्णा ,श्री विक्की कुमार धान सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह और जोश में नज़र आए, एवं सभी ने मिलकर राहुल गांधी जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading