24.4 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहेमंत सोरेन को जमानत मिलना न्याय की जीत: सुखदेव भगत

हेमंत सोरेन को जमानत मिलना न्याय की जीत: सुखदेव भगत

गुमला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने इसे न्याय की जीत बताया है। नई दिल्ली में संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को अन्यायपूर्ण तरीके से प्रताड़ित किया गया था। इस अन्याय का अंत आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार से होगा।

सुखदेव भगत ने कहा, “झारखंडवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और यह न्याय की जीत है। हेमंत सोरेन को लैंडस्केप मामले में प्रताड़ित किया गया। सीएनटी एक्ट के तहत भूमिहार जमीन बेची या खरीदी नहीं जा सकती, फिर भी उन्हें जेल भेजा गया। न्यायालय ने इस मामले को सही ढंग से देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ही सर्वोपरि होगी। हम जनता के बीच जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। अन्याय और अहंकार का अंत होगा।”

सुखदेव भगत ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन के साथ जो अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया, उसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

Edited by – Sanjana Kumari.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments