31.1 C
Ranchi
Friday, April 11, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा नगड़ी ढलान पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर...

घाघरा नगड़ी ढलान पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गुमला – गुमला जिला के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुमला रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार से घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में सिसई बरगांव पतिटोली निवासी लगभग 45 वर्षीय जगन्नाथ उरांव और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। दोनों को इलाज के बाद गुमला रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद घाघरा थाना को सूचना दी गई। एसआई मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर थाना ले आए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जप्त कर थाना लाया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक और एक घायल युवक का नाम पता नहीं चल सका था।

News – गनपत लाल चौरसिया  

Edited  by – संजना कुमारी   

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments