24.4 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDumriबाबूलाल राहुल पर बरसे,कहा-देश में झूठ बोलकर गुमराह करना कांग्रेस की फितरत..करोड़ोँ...

बाबूलाल राहुल पर बरसे,कहा-देश में झूठ बोलकर गुमराह करना कांग्रेस की फितरत..करोड़ोँ हिन्दुओं की भावना का घोर अपमान किया

गिरिडीह, (कमलनयन) : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिये गये बयान को करोड़ोँ हिन्दुओं की जन भावना का घोर अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार का झूठ बोलना कांग्रेस का स्वभाव है। एनडीए सरकार के द्वारा विगत दस सालों में किये गये विकास पर झूठे प्रचार कर जनता को बरगला कर सत्ता हासिल करना कांग्रेस का स्वभाव रहा है। उन्होंने कहा कि समुदाय को जातियों में बाटकर कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही है। श्री मरांडी मंगलवार को गिरिडीह आवास में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी ने एक से बढ़कर एक झूठा प्रचार किया और बोलते-बोलते हिंदुत्व के खिलाफ बोल गए।

‘राहुल को हाउस और सड़क में समझ नहीं आता’

उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व को लेकर उन्हें तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए. इतिहास गवाह है कि हिंदू समाज की संस्कृति कभी हिंसक नहीं रही है। हिंदू समाज तो अपने धार्मिक अनुष्ठानों में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो के जयकारे लगता है। फिर हिंसक कैसे हो सकता है। श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ भी कहने से पहले तथ्यों की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। उन्हें अब समझ आना चाहिए कि वो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 2014 से ही सदन में नादानी करते आ रहे हैं। उन्हें हाउस और सड़क समझ नहीं आता। सोमवार को राहुल गांधी ने जो कहा वो किसी तानाशाह के शब्दों से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं पर हमला किया, इसलिए वे राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग करते हैं। कहा कि हिंदुत्व पर राहुल गांधी को अभी पीएचईडी करने की जरूरत है। हिन्दुत्व सिर्फ धर्म नहीं दर्शन है, जिसे विदेशी भी आत्मसात करते हैं। काशी-मथुरा-वृन्दावन में देखा जा सकता है। प्रदेश प्रमुख ने कहा कि अग्निवीर पर झूठ बोलकर खुद राहुल गांधी फंसे हैं.

राहुल ने सदन में एमएसपी पर भी झूठ बोला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के झूठ पर प्रहार किया और अग्निवीर के एक जवान की मौत पर एक करोड़ देने की बात कही, इसी तरह राहुल गांधी ने सदन में एमएसपी पर भी झूठ बोला, जबकि 2014 के बाद से सच यही है कि किसानों को जितना मोदी सरकार ने दिया, उतना कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। भाजपा नेता ने कहा की केंद्र की सत्ता नहीं मिलने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी बौखला कर सदन में अमर्यादित आचरण कर रहे हैं, जिसे देश की जनता देख-समझ रही है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साहू,  सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, श्याम गुप्ता, राजेश जायसवाल, नवीन सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments