24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविधानसभा आवास समिति ने गुमला में सरकारी कामकाज की समीक्षा की

विधानसभा आवास समिति ने गुमला में सरकारी कामकाज की समीक्षा की

गुमला: झारखंड विधानसभा आवास समिति के सभापति और विधायक ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन की अध्यक्षता में मंगलवार को गुमला परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई।

समीक्षित बिंदु:

  1. परिवहन विभाग: ट्रेनिंग सेंटर और लाइसेंस देने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा। विद्यालयों के बाहर स्पीड ब्रेकर और स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश।
  2. स्वास्थ्य विभाग: सदर अस्पताल और सभी सीएचसी केंद्रों की सुविधाओं, अस्पतालों की स्थिति, दवा की उपलब्धता और डॉक्टरों के निवास की समीक्षा।
  3. अबुआ आवास योजना: आवेदकों की संख्या, लाभुकों की संख्या, आवंटित आवास की संख्या और कार्य प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा।
  4. भू अर्जन विभाग: पथ चौड़ीकरण योजनाओं, पलमा-गुमला नेशनल हाईवे निर्माण और रैयत्तियों को मुआवजा राशि के संबंध में समीक्षा। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
  5. कल्याण विभाग: छात्रवृत्ति, कल्याण विद्यालय और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा।
  6. शिक्षा विभाग: कुल विद्यालयों की संख्या और बाउंड्री वॉल की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन की मांग।
  7. पीएचईडी विभाग: नल जल योजना, चापाकल मरम्मती, सोक पीट निर्माण की समीक्षा और दिए गए लक्ष्य अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश।
  8. पशुपालन विभाग: वैक्सीनेशन की स्थिति और पशु वितरण की समीक्षा।
  9. उत्पाद विभाग: शराब दुकानों की जानकारी और एमआरपी से अधिक रेट पर मादक द्रव्य की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश। दुकानों की नियमित जांच के भी निर्देश।
  10. नगर परिषद: विभिन्न निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा।
  11. आपदा प्रबंधन विभाग: सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मृत्यु आदि मामलों में कार्रवाई की समीक्षा।
  12. आपूर्ति विभाग: कम राशन और अन्य शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
  13. ग्रामीण कार्य विभाग: संचालित योजनाओं की समीक्षा।
  14. पथ प्रमंडल: जिला में संचालित योजनाओं की समीक्षा।

ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा आवास समिति 30 जून से 6 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों की अध्ययन यात्रा कर रही है। समिति लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां का दौरा करेगी। गुमला जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई और डिटेल्स रिपोर्ट मांगी गई है ताकि झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, आईटीडीए परियोजना निदेशक, डीएसपी गुमला, सिविल सर्जन, डीसीएलआर और अन्य विभागों के पदाधिकारी, विधानसभा आवास समिति के अनूप कश्यप और मुकेश मिश्रा उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments