सुप्रियो ने कहा-भाजपा की ओऱ से मुस्लिम नेताओं को अब प्रतिनिधित्व देना बंद कर दिया गया है…आज शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी और एमजे अकबर जैसे सरीखे नेता विलुप्त हो गए हैं, अवशेष के रूप में एक-दो प्रवक्ता बचे
रांची : भाजपा नेताओं की कथित गलत बयानबाजी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कई मुद्दों पर उन्हें घेरा है. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पीसी कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाये और पार्टी नेताओं को घुसपैठिया और मदरसा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाया. सुप्रियो ने कहा कि झारखंड आकर भाजपा के नेता दो ही मुद्दों की बात करते हैं। एक घुसपैठिया और दूसरा मदरसा। लेकिन गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार घुसपैठ का सबसे अधिक प्रयास त्रिपुरा में होते हैं. कहा कि त्रिपुरा में पिछले 8 साल से भाजपा का शासन है। भाजपा के पास 10 साल से सीमा सुरक्षा का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा स्वीकार भी करते हैं कि सबसे अधिक घुसपैठ असम में हुई है। इसके बाद भी रोज एक नया-नया ट्विट बाबूलाल मरांडी करते हैं। लेकिन ये सच्चाई का बखान नहीं करेंगे. क्योंकि उधर उनका ध्यान ही नहीं है या फिर सबकुछ जान कर भी भाजपा नेता अंजान बने रहते हैं.
‘भाजपाइयों को मदरसों से बहुत दिक्कत है’
सुप्रियो ने कहा कि अब इनको मदरसों से तकलीफ है। भाजपा शासित राज्यों में दिक्कत नहीं है। झारखंड में आकर कहते हैं कि मदरसा बंद कर दीजिये। यूपी में 16513 मदरसे हैं। ये सभी मदरसे रिकॉग्जनाइज्ड हैं। अनरिकॉग्जनाइज्ड मदरसों की संख्या 449 है। इसी तरह सरकारी मदरसों की संख्या यूपी में 558 है। जबकि वहां भाजपा की सरकार पहले भी रही है और अभी भी है। वहीं मध्य प्रदेश में 20650 मदरसे ऐसे हैं जो, राज्य सरकार की सहयोग राशि से चलते हैं। इसी तरह 1600 मदरसे ऐसे हैं, जिनको भाजपा की केंद्र सरकार आर्थिक सहयोग देती है। कहा कि गुजरात में 1130 मदरसे हैं। गुजरात में 30 साल से भाजपा का शासन है। बिहार में 88 मदरसे राज्य सरकार चला रही है। इसी तरह 2059 मदरसे यहां मदरसा बोर्ड से निबंधित हैं। वहीं झारखंड में 186 पेडेड मदरसे हैं। कहा पूरे देश में ये मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग का संयुक्त कार्यक्रम है। उन्होंने भाजपा नेता से पूछा कि झारखंड के मदरसों से कोई ऐसी बात निकली है जिससे, इस देश को या झारखंड को नुकसान हुआ है? हकीकत तो ये है कि भाजपा नेताओं के नफरती भाषण से झारखंडवासी अंजान नहीं हैं, इसलिए चुनाव में उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिलनेवाला है.
‘पीएम का…’सबका साथ…सबका विकास’ की बात अब बेमानी हो गयी है’
सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के नेता जिस तरह से इन दिनों अल्पसंख्यकों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे वे खुद को ही एक्सपोज कर रहे हैं. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। सबका विश्वास की बात करते हैं। लेकिन भाजपा के एक नेता का कहना है कि सबका साथ नहीं, जो हमारे साथ, उसका विकास। उनका इशारा प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के हालिया बयान की ओर था जिसमें, उन्होंने कहा है कि सबका साथ सबका विकास की बात अब बेमानी हो गयी है। कहते हैं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा को बंद कर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शायद ही, एक भी मुसलमान उम्मीदवार उतारा हो। भाजपा विधानसभा में भी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट देने से कतराती है। दरअसल, भाजपा की ओऱ से मुस्लिम आबादी को कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आज शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी और एमजे अकबर सरीखे नेता विलुप्त होते जा रहे हैं. एक-दो प्रवक्ता अवशेष के रूप में बचे हुए हैं.
Peter England Men's Regular Fit Insignia Half Sleeve Polo T-Shirt | Cotton Rich | Premium Pique Weave
₹714.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Polo Tshirt
₹764.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹699.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)XYXX Men's Aero Super Combed Cotton Regular Fit Solid Antimicrobial Trunks with No Marks Waistband (Pack of 2)
₹419.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹758.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹498.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹464.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹498.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹448.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







