झारखंड प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाऊरी के नेतृत्व में भाजपा विधायक का 08 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पंहुचा बड़कागांव महुदी, सांसद मनीष भी रहें मौजूद, क्षेत्र के कई गानों का किया दौरा
घटनाक्रम की वस्तु स्थिति का लिया गया जायजा, घायलों से मिलकर ली गई जानकारी
सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव में पूर्व में हुए अन्य घटनाओं की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल को दी और कहा की प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई करता रहा है
झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, हिंदुओं का वोट संथाल में घटाया जा रहा है : प्रतिपक्ष नेता
बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी गांव की घटना क्रम के कारण प्रखंड के अन्य गांव में तनाव की वस्तु स्थिति जानने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को बड़कागांव पंहुचा। बुधवार को यहां हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पंहुचे थे और आधा दर्जन प्रभावित गांव का दौरा कर घटना की पूरी जानकारी इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अवगत कराया था।
इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल की बातों को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गठन कर स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर भेजा गया।सर्व प्रथम नयाटांड़ मंगल बाजार मे विपक्ष के नेता श्री बाउरी ने कहा कि झारखंड में पहली बार इतिहास में पर्व के नाम पर बवाल एवं झमेला हुआ है। कहीं डंडा तो कहीं झंडा दिखाना तो कहीं पथराव करने का कार्य किया गया है। पाकुड़ में अभी भी बवाल चल रहा है। बड़कागांव की पूरी घटना क्रम हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा अवगत करा दी गई है। महुदी गांव की घटना क्रम की वस्तु स्थिति की जानकारी ले ली गई है और झारखंड के डीजीपी, सरकार तथा गृह मंत्री तक मामले को रखा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि सभी सुख-दुख में भाजपा आपके साथ है डरने एवं घबराने की बात नहीं है। हमें अपने घर हिंदुस्तान झारखंड में किसी की सुरक्षा नहीं चाहिए। सुरक्षा तो बाहरी लोगों को सरकार दे रही है। हम यहां के मूलवासी है, मेरा भूमि है, मेरा राज्य है, अपने आप में ताकत पैदा करना होगा। मेरा नानी नाना बाप दादा का घर झारखंड में ही है। कोई भगाना चाहे या डराना चाहे तो डरना नहीं है। जितना डरिएगा उतना डराया जाएगा और भगाया जाएगा। जान देंगे लेकिन डरेंगे नहीं भागेंगे नहीं। श्री बाऊरी ने आगे कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हिंदुओं का वोट संथाल में घटाया जा रहा है।
पूरे झारखंड में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। पूरे झारखंड में वोट बैंक की राजनीति चल रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर नियम संगत कानूनी रूप से विधानसभा में लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रशासन अविलंब लाइसेंस निर्गत कर महुदी का रामनवमी जुलूस निकलवाए अन्यथा विधानसभा चुनाव में सरकार बदलते ही भव्य रूप से जुलूस निकाला जाएगा प्रशासन एकतरफा कार्रवाई नहीं करें सरकार आती रहती है और जाती रहती है। भाजपा पूरे झारखंड में अन्य मुद्दों को लेकर जनहित में लड़ाई लड़ रही है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया की आपके इस लड़ाई में भाजपा आपके साथ खड़ी है और रहेगी। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा की हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव क्षेत्र में घटी घटना के बाबत पार्टी को जानकारी दी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर हजारीबाग सांसद के साथ हम 8 विधायकों का प्रतिनिधि मंडल यहां पहुंचा है।
घटनास्थल और आसपास के ग्रामीणों से मिलने के बाद पूरी जानकारी लेकर शुक्रवार को हमलोग डीजीपी और राज्य सरकार से मिलेंगे और जल्द ही झारखंड आगमन के दौरान देश के गृह मंत्री को भी इस मामले से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा की पहली बार झारखंड के इतिहास में त्योहार के नाम पर एक समुदाय विशेष द्वारा इस प्रकार के घटनाओं को सिलसिलेवार अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में स्थानीय लोगों से कहा की हम सिर्फ़ दिलासा देने नहीं आए हैं। त्यौहार के नाम पर कल से लेकर आज तक जो तांडव और उन्माद पूरे झारखण्ड हो रहा है वह पहले झारखंड प्रदेश के निर्माण के बाद यहां कभी नहीं हुआ है।
ये सिर्फ़ महुदी की घटना नहीं है बड़कागांव के कई गांवों के साथ राज्य के कई जिले लोहरदगा, रामगढ़, जमशेदपुर दुमका में फिलिस्तीन का झंडा लहराना, पाकुड़ में तीन गांवों में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आक्रमण करके रखा है। महुदी की लड़ाई 40 साल की है। आज़ाद भारत में संविधान को मनाने वाले लोग रहते हैं और स्वतंत्र भारत में अपने ही देश में अगर भगवान श्रीराम का झंडा किसी गांव में पार नहीं होने दिया जाएगा और इसी जगह पर 40 सालों से मुहर्रम का झंडा पार होगा तो इसके लिए हमलोग भी दोषी हैं और अपने को मैं आपके समक्ष दोषी मनाता हूं। यह एक सार्वजनिक रास्ता है और उसमें हिंदू धर्मावलंबियों को अपने आराध्य प्रभु श्री राम का झंडा पार करने से मना किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
अमर कुमार बाउरी ने कहा की महुदी का यह सार्वजनिक सड़क पर जिला प्रशासन और राज्य की हेमंत सरकार बड़ा दिल दिखाते हुए 21 जुलाई को होने वाली बैठक में ही यहां से रामनवमी का जुलूस निकालने का लाइसेंस स्थानीय लोगों की मांग पर सम्मान के साथ निर्गत करें, यह भाजपा स्थानीय लोगों की ओर से उनसे आग्रह कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा की जिला प्रशासन अपने सरकार में बैठे आकाओं से पूछ लें और तत्काल इस समस्या का निराकरण करें। अमर कुमार बाउरी ने कहा की 21 जुलाई को निर्णायक दिन होना चाहिए।
प्रशासन अपने भूल का सुधार करते हुए इस मामले का पटाक्षेप करें अन्यथा जनता जाग चुकी है और आने वाले 40 दिन के अंदर अपने नए सीएम और सांसद के साथ बड़े सम्मान के साथ महुदी में रामलला का झंडा हम पार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की यहां शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे अमन कुमार और उनके साथियों को अविलंब छोड़े और इस मामले में जितने भी केस हुए हैं सभी को तत्काल निरस्त करें ।
सांसद मनीष जायसवाल ने विगत कई माह से बड़कागांव के कई गांव में हुई घटना क्रम का भी जानकारी प्रतिनिधि मंडल को दिया गया। घटना में घायल भोला प्रसाद दांगी, जगदेव प्रजापति, विकास प्रजापति एवं लखन प्रजापति का शरीर का भी अवलोकन ग्रामीणों द्वारा कराया गया साथ ही साथ घटना में टूटी साइकिल भी भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं को दिखाया गया।
तत्पश्चात सोनपुरा एवं महुदी गांव पहुंचकर पूरे वस्तु स्थिति की प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी ली।भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में हटिया विधायक नवीन जयसवाल, राजमहल विधायक अनंत ओझा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, सिमरिया विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया के साथ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा नेता
राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,आजसू नेता रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू नेता दिलीप दांगी, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, शिवलाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, संदीप कुशवाह, बालेश्वर कुमार,सत्येंद्र सिंह, मूलचंद साहू, मुखिया रंजीत कुमार, कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य कोशिला देवी, भीखन महतो, अशोक साहू, पूनम साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण, सुमन गिरी, ज्ञानेश्वर शर्मा, किशोर राणा, शिव शंकर उर्फ शिबू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता नेता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
News – विजय चौधरी
Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹579.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Men's Super Combed Cotton Underwear Trunks | Classic TruComfort Fit | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | Aerflo Breathability | 4-Way FlexStretch | SOXCO Style SG05
₹594.14 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹485.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women with Classic Traditional Zari
₹948.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹996.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







