प्रधानमंत्री ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया, झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना, जन-मन योजना और मुद्रा योजना की शुरुआत हुई
लोस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते पर, इसके साथ ही 52 सीटों पर भाजपा के पक्ष में मत मिला है….यानी 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है
रांचीः रांची में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार किया. हेमंत सरकार को अहंकारी बताया और अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर सरकार बना लेगी. उन्होंने ताल ठोकते हुए हजारों की भीड़ के सामने कहा कि मैं आज बताकर जाता हूं…कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा के चुनाव में ना केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हेमंत सरकार के वादाखिलाफी की लिस्ट बनाकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस बात को लोगों को बताने का काम करेंगे।

‘ये अजीब बात है कि पराजय के बाद भी किसी को अहंकार हो जाता है’
अमित शाह ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला करते हुए कहा कि देशभर में सबसे करप्ट जेएमएम की सरकार है। किसी ने एक साथ 300 करोड़ रुपये नहीं देखा होगा, लेकिन झारखंड में एक सांसद के घर से 300 करोड़ कैश मिला। एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ मिलता है, ये पैसा किसका है, सभी को मालूम हैं। जिस मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ कैश मिला, उसे फिर से कांग्रेस पार्टी टिकट देने जा रही है, क्योंकि वो बताने जा रहे हैं कि बरामद पैसा किसका है। झारखंड में 1000 करोड़ का खनिज घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला, आर्मी लैंड स्कैम और शराब समेत अन्य घोटालों की पूरी लिस्ट तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के बाद एक अजीब चीज देखने को मिली। साधारण तौर पर देखा जाता है कि विजय के बाद किसी व्यक्ति में अहंकार आता है, लेकिन पहली बार देखा गया कि व्यक्ति में पराजय के बाद भी अहंकार आता है। संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को देखकर ऐसा लगा कि वो दो-तिहाई बहुमत हासिल कर पहुंचे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पूरे इंडिया एलायंस को मिलाकर उतनी सीटें नहीं आ सकी, जितना कि अकेले भाजपा को मिली है।

‘मोदी जी ने 10 सालों में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करा दिया’
उन्होंने कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को पांच किलो मुफ्त अनाज दिया, 13 करोड़ गरीबों के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया, 14 करोड़ शौचालय बनवाने का काम किया, हर घर में बिजली पहुंचाई, पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था पीएम मोदी ने की। अमित शाह ने बताया कि कांग्रेस ने यूपीए-1 और 2 की सरकार में झारखंड के विकास के लिए सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी, जबकि पीएम मोदी ने 10 साल में 3.84 लाख करोड़ की सहायता झारखंड को उपलब्ध कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया, झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना, जन-मन योजना और मुद्रा योजना की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है। 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक झारखंड नक्सलवाद से पीड़ित रहा। लेकिन नरेंद्र मोदी जी 10 सालों में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है और हेमंत सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे हैं।
झारखंड की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है : बाबूलाल
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में संतालपरगना की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है, लेकिन हेमंत सोरेन को इससे कोई मतलब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश से भ्रष्टाचार को हटाना है, तो हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। जेएमएम और कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पुलिस से पुलिसवालों को पिटवाया जा रहा है. पांच लाख नौकरी का दावा कर शासन में आये हेमंत सोरेन का दावा खोखला साबित हुआ. दरअसल, उन्हें जमीन लूट से फुर्सत नहीं मिली, इसलिए उनके शासन में राज्य का विनाश हो चुका है. उन्होंने कहा कि जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार से ऊब चुकी है, इसलिए जनता ने झारखंड में हमें पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है.
Q - RIOUS Women's Wide Leg High Waisted Baggy Lounge Sweat Pants Drawstring Athletic Flared Joggers with Pockets
₹395.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHIENZY Women Korean Style Night Suit | Round Neck Short Sleeve Cute Printed Cotton Pajama Set for Girls & Women | Soft Nightwear, Loungewear, Sleepwear for Women | Full Pyjama Set | Co-ord Set
₹599.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Rib Solid Boxer Brief with Ultrasoft and Durable Waistband_(Pack of 3)
₹809.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AUSK Oversized T-Shirt for Womens || Graphic Front Printed Loose fit Womens Tshirt
₹278.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,595.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹996.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹497.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹599.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







