23.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumla77वें स्वतंत्रता दिवस पर गुमला में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

77वें स्वतंत्रता दिवस पर गुमला में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

गुमला – हमारा देश 15 अगस्त को अपनी आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता सक्रिय है।

इस अभियान के तहत, गुमला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, कल 12 अगस्त 2024, दिन सोमवार को गुमला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में गुमला मुख्यालय में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, और हर देशभक्त नागरिक जो तिरंगे से प्रेम करते हैं, सादर आमंत्रित हैं। सभी से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और तिरंगे की आन, बान, शान और सम्मान को बढ़ाने में सहयोग करें।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments