विश्वविद्यालय 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है: कुलपति
दान देना एक बड़ा कार्य है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कुछ देने की शिक्षा दी जाती है। हमारे विद्यार्थी कल जहां भी होंगे कुछ ना कुछ वहां जरूर देंगे। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा को फहराने के बाद कुलपति विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित कर रही थी।
सभी को शुभकामना देने के बाद उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन के दूसरे चक्र को सफलता से पूरा करते हुए फिर से ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया है। यह भी बताया की नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में विश्वविद्यालय ने अग्रणी भूमिका निभाई है। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में राज्य के राज्यपाल तथा सरकार के मुखिया से संपर्क भी किया गया है।
लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 70 पद सृजित हुए हैं। यह कार्य कुलाधिपति एवं राज्य सरकार के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी वर्ष से तीन नए महाविद्यालय में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। रामगढ़ महिला महाविद्यालय को नए भवन में शीघ्र स्थानांतरित किया जाएगा। 2022 में जेपीएससी की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी गई है। पदोन्नति के प्रति भी विश्वविद्यालय गंभीर है। वेतन निर्धारण का काम किया जा रहा है। जिन लोगों का लंबित है उनका भी शीघ्र कर लिया जाएगा।
कुलपति ने जानकारी दी कि इस वर्ष 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर डिफेंस के साथ-साथ नेचुरोपैथी, फैशन डिजाइनिंग, शारीरिक शिक्षा, मत्स्य पालन जैसे नवीन विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने की भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि जनजातीय अध्ययन केंद्र में अध्ययन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरा विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर वाईफाई से युक्त है। सोलर प्लेट के सहयोग से निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। 250 सीट वाले छात्रावास लगभग तैयार है। खेल संरचना का विकास किया जा रहा है। पुस्तकालय व कैंटीन भी संचालित हो रहे हैं।
कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उपलब्धियां को दर्शाया। प्रधानमंत्री उषा के तहत विश्वविद्यालय को 99.76 करोड रुपए प्राप्त होने की जानकारी भी दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रगति एवं विकास के नए अध्याय विश्वविद्यालय में लिखा जाएगा।
इससे पूर्व कुलपति ने पर डी का निरीक्षण किया। अवसर पर झांकी एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, अवकाश प्राप्त तथा सेवारत शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
News – विजय चौधरी।
SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







