21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaप्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त 2024: गुमला में विशेष कार्यक्रमों की...

प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त 2024: गुमला में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी

गुमला – भारत में 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करते हुए इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। इसी उपलक्ष्य में, गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत इस वर्ष 23 अगस्त को पूरे देश में पहला अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को विशेष बनाने के लिए सभी विद्यालयों में विशेष कक्षाएं, व्याख्यान, और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी करते हुए विद्यालयों में अंतरिक्ष से संबंधित मॉडल निर्माण, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि के आयोजन की योजना बनाई है। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद, विद्यार्थियों को अंतरिक्ष दिवस और इसरो की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाया जा सके।

गुमला जिला प्रशासन के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में 51 छात्राओं को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा का भ्रमण कराया गया है। इस विशेष अवसर पर उन छात्राओं को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके साथ ही इसरो के आगामी गगनयान मिशन और अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

यह पहल विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट तकनीक के क्षेत्र में भारत की प्रगति और इसरो की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराने का प्रयास है।

News – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading