गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, इसरो की उपलब्धियों और चंद्रयान मिशन के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके अलावा, विभिन्न विद्यालयों में अंतरिक्ष विषय पर आधारित मॉडल निर्माण, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला स्तर से “अंतरिक्ष जिज्ञासा 2024” नामक एक ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की गई, जिसमें अब तक 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है और यह क्विज अभी भी जारी है। इसके साथ ही, जिले के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जिला विज्ञान केंद्र गुमला में साप्ताहिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
आज के शैक्षणिक भ्रमण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रायडीह, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलम और बुनियादी विद्यालय बघिमा पालकोट को आमंत्रित किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया। उन्हें रोबोटिक्स, अंतरिक्ष और विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी दिखाई गईं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को गुमला और घाघरा तथा प्रत्येक शुक्रवार को पालकोट और रायडीह के विद्यालयों के भ्रमण की योजना बनाई गई है। दो माह के भीतर इन चयनित प्रखंडों के विद्यालयों का भ्रमण पूरा कर अन्य प्रखंडों के विद्यालयों के लिए भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों को इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने की योजना है।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि जगाना और उनकी ज्ञानवर्धन में मदद करना है। इसरो की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बढ़ती पहचान को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन जिले में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
News – गनपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







