मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली में आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, दर्जनों कार्यकर्ता घायल भी हुए
रांची : मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार का रवैया राज्य सरकार ने दिखाया वह कायरतापूर्ण है। बर्बर तरीके से आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। शुक्रवार का दिन लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, आंखों से देखने में परेशानी हो रही थी। आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां काफी तेज आवाज में चलाई गई। आंसू गैस के गोले मंच के आसपास भी गिरे। राज्य सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की गई है। मोरहाबादी मैदान के आसपास तीन लेयर में कंटीले तार लगाए गए थे। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : बाबूलाल
राज्य सरकार की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज मेरे भाषण के दौरान मोराबादी मैदान में कुछ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। एक नहीं, 7-8 आंसू गैस छोड़े गए। कुछ आंसू गैस तो मंच के समानांतर छोड़े गए। ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी भी अब हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएंगे। झारखंड के युवाओं को उनके हक़ की नौकरी, उनके हक़ का रोजगार और पिछले 5 सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है। श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी। आज जिस अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं/बेरोजगारों को रांची आने से रोका गया और मेरे संबोधन के दौरान जिस प्रकार से आंसू गैस छोड़कर नुकसान पहुंचाने एवं बाधा डालकर जनमानस को उकसाने का प्रयास किया गया, हम इसके न्यायिक जांच की मांग करते हैं। युवा आक्रोश रैली में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी को लेकर श्री मरांडी ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन की पार्टी ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनेगी तो गरीबों को साल में 72000 रुपए देंगे और दिव्यांगों और वृद्धों को 2500 रुपए महीने पेंशन की बात कही थी, वह भी वादा पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड के माध्यम से 10 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त देने का वादा किया था।

‘कार्यक्रम को बाधित कर राज्य में नौजवानों को सरकार ने उग्र कर दिया’
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पहले गाड़ी वालों को रोकने की कोशिश की फिर राज्य के हर थाना क्षेत्र में रांची आने वाली हर सड़क पर पुलिस की पहरेदारी लगा दी ताकि कार्यक्रम में लोग पहुंच नहीं सकें। अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के 40 वर्षों में हमने पहली बार देखा कि कोई सरकार इस प्रकार से नुकीले तार के कांटों से घेराबंदी कराई है। ताकि युवा और जनता अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मोराबादी मैदान नहीं पहुंच सके। कहा कि हेमंत सोरेन जी, हमलोग तो इस आंदोलन को रांची के मोरहाबादी मैदान में करने वाले थे लेकिन आपने जिस प्रकार रोकने और कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की पूरे राज्य में नौजवानों को उग्र कर दिया है। आज से आपकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 100 दिन से भी कम आयु इस सरकार की है। जो भी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी सरकार के इशारे पर टूल्स की तरह काम कर रहे हैं उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा। हालांकि श्री मरांडी ने कार्यक्रम में उपस्थित नौजवानों और लोगों से कहा कि कानून को हाथ में नहीं लेते हुए शांतिपूर्वक आगे बढ़ेंगे। चाहे उधर से लाठी चले या कुछ भी, हम सबों को संयमित रहना है।

युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है भाजपा : अमर बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आई, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साए में कटीले तार लगाकर एक बुजदिल की तरह सीएम आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क में संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं और मैदान में लाखों की उपस्थिति आपकी सरकार का भविष्य बताने के लिए काफी है। इस सरकार को तो बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्यार है, इस सरकार ने नौकरियां नहीं दी, जो दी भी उसके पद को बेचने का काम किया गया। सीजीएल हो, जेई, नेट का परीक्षा हो, जेटेट, जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षा हो सारे को बेचने का काम किया है। झारखंड छोड़कर कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि 100 में 252 अंक अभ्यर्थी को प्राप्त होता हो। जेपीएससी की परीक्षा को जांचने के लिए घंटी आधारित शिक्षकों को जांच की जिम्मेवारी दे दी गई। यह युवा विरोधी सरकार है।
अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी : संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी। आपने ही नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वहीं तो जवाब मांगने आए थे, परंतु मिनी आपातकाल आपने लगा दिया। आपने तो मोराबादी आने से रोका पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर थाने में जो हुंकार हो रही है वह भी अच्छी तरह आप सब सुन लें। पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा चुका है। इसका जवाब तो देना ही होगा मुख्यमंत्री जी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह परिवारवादी सरकार बात आदिवासियों की करती है लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए कैसी नीति अपनाई गई, इसे राज्य की जनता ने देखा. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। स्थानीय नीति और रोजगार के मामले में सरकार फेल है। झारखंड में 7000 बलात्कार का केस और एक भी अपराधी को सजा नहीं। यह सरकार महिलाओं को क्या न्याय दिलाएगी। यहां की सरकार पश्चिम बंगाल का चरित्र अपना रही है।

संविदाकर्मियों को नियमित तो नहीं किया, पर उनपर बर्बरता जरूर की : भानु प्रताप शाही
विधायक सह युवा आक्रोश रैली कार्यक्रम के संयोजक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस सड़ी-गली सरकार को धक्का देने के लिए लाखों युवा यहां आए हैं। ना आपकी पुलिस रोक पाई ना प्रशासन, यहां से युवाओं की हुंकार आपके कानों तक जरूर पहुंच रही होगी। आज की तारीख में अगर सर्वे करा दिया जाए तो सबसे डरपोक मुख्यमंत्री में हेमंत सोरेन का नाम आएगा। आपने संविदाकर्मियों को नियमित तो नहीं किया परंतु उनको पीटने और पिटवाने का काम जरूर किया। बैरिकेटिंग पर तार लगाने वाली बांग्लादेशी और तालिबानी सरकार को, युवाओं को ठगने वाली सरकार को हर हाल में जानी चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल झारखंड का है, पूरा देश देख रहा है। इनके सारे वादे झूठे निकले। घोटाले में सरकार है या सरकार में घोटाला, पता नहीं। मुख्यमंत्री का आदिवासी राग केवल ड्रामा है। इस सरकार को केवल परिवार और भ्रष्टाचार से मतलब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जब तक राज्य के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा। राज्य के युवाओं को ठगकर सत्ता हथियाने वाले आज मुंह छिपाकर दुबके हुए हैं।
कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल
कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, रवींद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, विधायक सीपी सिंह, नीरा यादव, नारायण दास, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, अमरदीप यादव, पवन साहू, रूपेश सिन्हा सहित हजारों की संख्या में राज्य के सभी हिस्सों से नेताओं, युवाओं और आम लोग उपस्थित थे।
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹475.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







