23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआगामी 5 सितंबर को गुमला जिले में आयोजित होने वाले सरकार आपके...

आगामी 5 सितंबर को गुमला जिले में आयोजित होने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सांभावी रूप से शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संभावी कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

गुमला – गुमला राज्य भर में संचालित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का प्रमंडल स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना अनुसार दिनांक 5 सितंबर को गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित पंड्रानी पंचायत में संभावी रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उक्त संभावी कार्यक्रम के मद्देनजर आज सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सिसई प्रखंड में चयनित कार्यक्रम स्थल पंड्रानी का दौरा एवं निरीक्षण किया साथ ही वहां की विधि व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर गुमला सहित लोहरदगा जिले के भी अधिकारीगण मौजूद रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, उप विकास आयुक्त लोहरदगा,अपर समाहर्ता गुमला, अपर समाहर्ता लोहरदगा, एसडीओ सदर, एसडीओ बसिया, एसडीओ लोहरदगा, डीआरडीए निदेशक,डीसीएलआर गुमला,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments