24.1 C
Ranchi
Monday, May 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसीएम के 09 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गिरिडीह डीसी ने कार्यक्रम...

सीएम के 09 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गिरिडीह डीसी ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के गांडेय के ताराटाड़ में 09 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। गिरिडीह और धनबाद जिले का संयुक्त तत्वावधान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसी के मद्देनजर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम स्थल कैलुडीह, ताराटाड़ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज निर्माण, हेलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में कई अधिकारी भी शामिल थे

निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम, JSLPS, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांडेय, अंचलाधिकारी, गांडेय, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल- 1&2, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments