27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन, 223 शिकायतों पर...

गुमला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन, 223 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर DGP के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

आज दिनांक 10.09.2024 को गुमला के नगर भवन में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के निर्देशानुसार और DGP झारखंड के मार्गदर्शन में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण हेतु “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की निगरानी पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अखिलेश झा (IPS), पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची द्वारा की गई। साथ ही, गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गुमला के नगर भवन में हुआ, लेकिन साथ ही विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों जैसे कि घाघरा के एसएस हाई स्कूल परिसर, बसिया थाना परिसर, रायडीह थाना परिसर, डुमरी प्लस टू हाई स्कूल परिसर और चैनपुर थाना परिसर में भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसके बाद जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक और चलचित्र प्रस्तुत किए गए।

उपायुक्त और अन्य अतिथियों ने आम जनता को संबोधित करते हुए जन शिकायतों के पंजीकरण और सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान चोरी के बरामद मोबाइल भी शिकायतकर्ताओं को लौटाए गए। आज कुल 223 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निपटारा कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉल्स में निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई:

  1. महिला उत्पीड़न
  2. मानव तस्करी
  3. साइबर अपराध
  4. सड़क सुरक्षा
  5. डायन प्रथा
  6. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)

मानव तस्करी से संबंधित आँकड़े:

AHTU थाना गुमला द्वारा वर्ष 2021 से 2024 तक कुल 17 पीड़ितों को बरामद किया गया। इनमें दिल्ली और गुरुग्राम से भी पीड़िताओं को सुरक्षित वापस लाया गया, जिनमें कई नाबालिग बच्चियाँ भी थीं।

महिला उत्पीड़न पर:

वर्ष 2022 में 385 मामलों में से 346 मामलों में सुलह समझौता कराया गया और 39 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। वर्ष 2023 और 2024 में भी सैकड़ों मामलों में आपसी सुलह और कानूनी कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाएँ:

वर्ष 2022 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटनाओं के कारण 497 लोगों की मृत्यु हुई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

साइबर अपराध जागरूकता:

साइबर अपराध के मामलों में जागरूकता फैलाने के लिए डायल 1930 का प्रचार किया जा रहा है। साथ ही, गुमला पुलिस ने अब तक साइबर अपराधियों के बैंक खातों को फ्रीज कर 16 लाख रुपये की राशि सुरक्षित की है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के माध्यम से मुआवजा वितरण:

हत्या, बलात्कार, और पोक्सो मामलों में 2022 से अब तक 3 करोड़ 18 लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ितों को वितरित की गई है।

कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। गुमला पुलिस ने नागरिकों को अपनी शिकायतें और समस्याएँ साझा करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल ID भी जारी की है। नागरिक अपने मुद्दों को +91-9508165460 नंबर या janshikayatgumla@jhpolice.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments